Pari Digital Marketing

success behind you

Breaking

Amazon Summer Offers - Get 80% Discount

Sunday, 7 June 2026

वेलेंटाइन डे शायरी। Valentine’s Day Shayari In Hindi । Valentines Day ki Shubhkamnaye । वेलेंटाइन डे चुनिंदा शेर-ओ-शायरी

Stay Safe Wear Mask, Protect Your Self from COVID-19 Thanks For Visit My Website

वेलेंटाइन डे शायरी। Valentine’s Day Shayari In Hindi । Valentines Day ki Shubhkamnaye । वेलेंटाइन डे चुनिंदा शेर-ओ-शायरी

इन दिनों हर तरफ प्यार का रंग बिखरा हुआ है। फूलों की दुकानों पर लाल और गुलाबी गुलाबों की बहार छाई हुई है, जबकि गिफ्ट शॉप्स खूबसूरत उपहारों से सजी नजर आ रही हैं। टेडी बेयर, चॉकलेट और दिल के आकार वाले गिफ्ट्स लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। आखिरकार, यह मौसम ही प्यार के सबसे खास त्योहार — वैलेंटाइन डे का है।

वेलेंटाइन डे शायरी। Valentine’s Day Shayari In Hindi । Valentines Day ki Shubhkamnaye । वेलेंटाइन डे चुनिंदा शेर-ओ-शायरी
वेलेंटाइन डे शायरी। Valentine’s Day Shayari In Hindi । Valentines Day ki Shubhkamnaye । वेलेंटाइन डे चुनिंदा शेर-ओ-शायरी


इस खास अवसर पर न जाने कितने दिल अपने प्यार का इज़हार करने और अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद रखते हैं। वहीं, जो लोग पहले से ही अपने प्यार का इकरार कर चुके हैं, वे अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए कैंडल लाइट डिनर, सरप्राइज गिफ्ट्स और रोमांटिक पलों की योजना बनाते हैं।


आपके इन यादगार लम्हों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हम लेकर आए हैं चुनिंदा वेलेंटाइन डे शायरी का शानदार संग्रह। इन दिल छू लेने वाली शायरियों के जरिए आप अपने जज़्बातों को शब्दों में पिरोकर अपने साथी तक पहुंचा सकते हैं। यकीन मानिए, प्यार भरे शब्द किसी भी रिश्ते में मिठास और गर्माहट को कई गुना बढ़ा देते हैं।


कहा जाता है कि शायरी दिल की भावनाओं को सबसे खूबसूरत और असरदार तरीके से बयां करने का माध्यम है। इसलिए इस वेलेंटाइन डे पर इन बेहतरीन शायरियों का सहारा लें, अपने प्यार का इज़हार करें और अपने रिश्ते को और भी मजबूत, मधुर और यादगार बनाएं।

आपके आने से जिंदगी खूबसूरत है,

दिल में बसाई आपकी सूरत है,

दूर न जाना कभी हमसे भूलकर भी,

हमें हर कदम आपकी जरूरत है…


—


तेरे नाम को होंठो पर सजाया है मैंने,

तेरे रूह को अपने दिल में बसाया है मैंने,

दुनिया तुम्हें ढुंढते ढुंढते हो जायेगी पागल,

दिल के ऐसे कोने में छुपया है मैंने…


—


सब लोग कहते फिरते है – “जिसे हम प्यार करते है…

वो एक चाँद का टुकड़ा है ।”

पर उन्हें क्या पता – “जिसे मैं प्यार करता हूँ…

चाँद उसका टुकड़ा है ।

I Love You Jaan “Happy Valentine Day”


—


फूल खिलते रहें ज़िन्दगी की राह में,

हँसी चमकती रहे आपकी निगाह में,

कदम-कदम पर मिले ख़ुशी की बहार आपको,

दिल देता है ये ही दुआ बार-बार आपको।

वैलेंटाइन डे मुबारक हो।


—


प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता,

दिलमे हर किसी के राज नहीं होता,

क्यों इंतज़ार करते हे सभी वैलेंटाइन डे का,

क्या साल का हर दिन प्यार का हक़दार नहीं होता..


—


ये दुनियाँ के तमाम चेहरे तुम्हें गुमराह कर देंगें,

तुम बस मेरे दिल में रहो, यहाँ कोई आता जाता नहीं। वैलेंटाइन डे मुबारक हो।


—


जबसे इस दिल पर तुम्हारा नाम आया है;

एक सुरूर सा हर वक़्त हम पे छाया है;

ना जाने ये प्यार का नशा है या तुम्हारे दीदार का;

हर जगह हमें आपका ही चेहरा नज़र आया है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


—


तेरी हर अदा मोहब्बत सी लगती है;

एक पल की जुदाई भी अब सदियों सी लगती है;

ना सोचा था पहले कभी मगर अब सोचने लगा हूँ;

ज़िन्दगी के हर लम्हों को तेरी ज़रूरत सी लगती है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


—


दिल की किताब में गुलाब उनका था;

रात की नींद में वो ख्वाब उनका था;

है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया;

मर जाएंगे बिन आपके ये जवाब उनका था।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


—


मेरी दुआओं में है तू;

मेरी ज़िन्दगी की हर राहों में है तू;

ना जाने किस कदर हुआ है इश्क़ आपसे;

कि अब तो मेरी साँसों में, इन हवाओं में है तू।

वैलेंटाइन डे मुबारक!


Loading...

—


दिल की धड़कन को धड़का गया कोई;

मेरे हसीन सपनो को महका गया कोई;

हम तो अनजाने रास्तों पे चलते चले थे;

पर अचानक ही मोहब्बत का मतलब सिखा गया कोई।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


—


आप को देख कर यह निगाह रुक जाएगी;

ख़ामोशी अब हर बात कह जाएगी;

पढ़ लो अब इन आँखों में अपनी मोहब्बत;

कसम से सारी कायनात इसे सुनने को थम जाएगी।


वैलेंटाइन डे मुबारक!


—


आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है;

दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है;

दूर जाना नहीं कभी हमसे भूलकर भी;

हमें हर कदम पर आपकी जरुरत है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


—


जो आसानी से मिले वो है धोखा;

जो मुश्किल से मिले वो है इज्ज़त;

जो दिल से मिले वो है प्यार।

और जो नसीब से मिले वो हैं आप।

वैलेंटाइन डे मुबारक!


—


हर पल ने कहा एक पल से;

पल भर के लिए आप मेरे सामने आ जाओ;

पल भर का साथ कुछ ऐसा हो;

कि हर पल तुम ही याद आओ!

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामना!


—


ज़रूरत ही नहीं अलफ़ाज़ की;

प्यार तो चीज़ है बस एहसास की;

पास होते तो मंज़र ही क्या होता;

दूर से ही खबर है हमें आपकी हर सांस की।

माय लव मेरी वैलेंटाइन बन जाइए!


—


होंठों से प्यार के फ़साने नहीं आते;

साहिल पे समंदर के मोती नहीं आते;

ले लो अभी ज़िंदगी में दोस्ती का मज़ा;

फिर लौट के हम जैसे दीवाने नहीं आते!

वैलेंटाइन्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!


—


खुद को खुद की खबर ना लगे;

कोई अच्छा भी इस कदर ना लगे;

आप को देखा है बस उस नज़र से;

जिस नज़र से आप को नज़र ना लगे।

वैलेंटाइन्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!


—


हर दुआ कबूल नहीं होती;

हर आरज़ू पूरी नहीं होती;

जिनके दिल में आप जैसे लोग रहते हों;

उनके लिए धड़कन भी जरूरी नहीं होती!

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


तलाश करो कोई तुम्हे मिल जाएगा;

मगर हमारी तरह तुम्हे कौन चाहेगा;

ज़रूर कोई चाहत की नज़र से तुम्हें देखेगा;

मगर आँखें हमारी कहाँ से लाएगा।

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


कोई फर्क नहीं होता है ज़हर और प्यार में;

ज़हर पीने के बाद लोग मर जाते हैं;

और प्यार करने के बाद लोग जी नहीं पाते हैं।

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


लफ़्ज़ों में क्या तारीफ़ करूँ आपकी;

आप लफ़्ज़ों में कैसे समा पाओगे;

जब लोग हमारे प्यार के बारे में पूछेंगे;

मेरी आँखों में जाने मन सिर्फ तुम नज़र आओगे!

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


 एक दोस्त मेरी ज़िंदगी में ऐसा है;

मोहब्बत की तरह है वफाओं जैसा है;

मेरी तलाश की हद उस पर ख़त्म हो जाए;

ज़मीं पर है वो मगर आसमां जैसा है।

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


बस एक छोटी सी हाँ कर दो;

हमारे नाम इस तरह सारा जहां कर दो;

वो मोहब्बतें जो तुम्हारे दिल में हैं;

उनको ज़ुबान पर लाओ और बयान कर दो!

वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं!


—


तेरी हर अदा मोहब्बत सी लगती है;

एक पल की जुदाई सदियों सी लगती है;

पहले नहीं सोचा था अब सोचने लगा हूँ;

ज़िन्दगी के हर लम्हें में तेरी जरुरत सी लगती है।

क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी?

हैप्पी वेलेंटाइन दिवस।


—


तेरे दिल में रहेंगे मैसेज बनकर;

धड़कनों में बजेंगे रिंगटोन बनकर;

कभी अपने दिल से जुदा मत समझना;

हम तेरे साथ चलेंगे नेटवर्क बनकर।

हैप्पी वेलेंटाइन दिवस।


—


कुछ रिश्ते इस जहां में ख़ास होते हैं;

हवा के रूख से जिनके एहसास होते हैं;

ये दिल की कशिश नहीं तो और क्या है;

दूर रहकर भी वो दिल के कितने पास होते हैं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे।


—


कितने चेहरे हैं इस दुनिया में;

मगर हमको एक चेहरा ही नज़र आता है;

दुनिया को हम क्यों देखें;

उसकी याद में सारा वक़्त गुज़र जाता है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे।


—


ये जरूरी नहीं कि बोल देने से ही प्यार होता है;

आँखों आँखों में भी प्यार का इजहार होता है;

एक बार हमारी तरफ बस देख लीजिये;

फिर हर वक्त देखना, सपनों में भी हमारा ही दीदार होता है।

हैप्पी वेलेंटाइन दिवस।


—


जब ख़ामोश आँखों से बात होती है;

ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है;

तुम्हारे ही ख्यालों में खोये रहते हैं;

पता नहीं कब दिन और कब रात होती है।

वैलेंटाइन्स के दिन की शुभ कामनाएं।


—


रात गुमनाम होती है;

दिन किसी के नाम होता है;

अब हम जिंदगी कुछ इस तरह से जीते हैं;

कि हर लम्हां आपके नाम होता है।

हम तह दिल से चाहते हैं कि आप हमारी ज़िन्दगी भर के लिए वैलेंटाइन बन जायें।


—


सिर्फ इतना ही कहा है, प्यार है तुमसे;

जज्बातों की कोई नुमाईश नहीं की;

प्यार के बदले सिर्फ प्यार मांगता हूँ;

रिश्ते की तो कोई गुज़ारिश नहीं की।

हैप्पी वेलेंटाइन दिवस।


—


मोहब्बत तो सिर्फ एक इत्तेफाक है;

ये तो दो दिलों की मुलाकात है;

मोहब्बत ये नहीं देखती कि वैलेंटाइन्स का दिन है या रात है;

इसमें तो सिर्फ वफादारी और जज़्बात है।


—


लम्हा-लम्हा वक़्त गुजर जाएगा;

कुछ ही दिनों के बाद वैलेंटाइन डे आ जायेगा;

अभी भी वक़्त है किसी से चक्कर चला लो यार;

वर्ना ये वैलेंटाइन डे भी अपने पति के साथ ही गुजर जायेगा।

हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।


प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो शब्दों से कहीं ज्यादा दिल की गहराइयों में महसूस किया जाता है। वैलेंटाइन डे इसी प्यार, विश्वास और अपनापन का जश्न मनाने का दिन है। इस खास अवसर पर प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी या जीवनसाथी एक-दूसरे के प्रति अपने जज़्बात व्यक्त करने के लिए खूबसूरत संदेश, शायरी और शुभकामनाओं का सहारा लेते हैं।


अगर आप भी अपने प्रियतम को दिल की बात खास अंदाज में कहना चाहते हैं, तो यहाँ प्रस्तुत वैलेंटाइन डे शायरी का शानदार संग्रह आपके लिए है। इन रोमांटिक, दिल छू लेने वाली और प्यार से भरी शायरियों के माध्यम से आप अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं और अपने रिश्ते में नई मिठास घोल सकते हैं।


चाहे आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देना चाहते हों, प्यार भरा संदेश भेजना चाहते हों या सोशल मीडिया पर अपने जज़्बात साझा करना चाहते हों, ये बेहतरीन शायरियां हर मौके को खास बना देंगी। तो देर किस बात की, अपने दिल की भावनाओं को शब्दों का खूबसूरत रूप दें और इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाएं।


**Happy Valentine's Day 2026! ❤️**


2 comments:

  1. ATC Truck Caps provide a practical way to protect pickup truck beds and keep tools, luggage, and outdoor gear covered. Their truck caps are designed for different vehicle configurations, making them useful for work, travel, and everyday hauling. A well-fitted ATC cap can add covered storage space while keeping the truck functional and organized.

    ReplyDelete
  2. Beautiful shayari makes it easier to express feelings that are sometimes difficult to say in person. I think simple, heartfelt words can make any special occasion more meaningful. Apart from personal celebrations, staying informed about everyday responsibilities is also important, such as understanding the Metro Manila Coding Violation Fee and related traffic rules. Thanks for sharing these useful insights!

    ReplyDelete

New For You Open It

Popular Posts

WooCommerce